Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं

मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और पश्चिम बंगाल के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं

20 Jun 2026

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों के सुख और समृद्धि की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से कहा, "पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मेरे सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन ऐसे राज्य का उत्सव मनाता है, जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, समाज सुधार तथा कई अन्य विविध क्षेत्रों में अपने योगदान के माध्यम से भारत के इतिहास को आकार दिया है। बार-बार, अनगिनत तरीकों से पश्चिम बंगाल ने भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल के इतिहास में 20 जून का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन यह सुनिश्चित किया गया था कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना रहेगा। इसके पीछे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अमूल्य योगदान था। वर्ष 2026 में हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और पश्चिम बंगाल के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।"
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।शनिवार सुबह साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से उन्हाेंने कहा, "पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिकता, ज्ञान और विज्ञान की भूमि यह बंगाल भक्ति आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम और पुनर्जागरण से लेकर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक चरण में असाधारण योगदान देता रहा है। स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ ठाकुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महामानवों की यह पवित्र भूमि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपनी गौरवशाली परंपरा और वैभव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वे राज्य के सभी लोगों के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण से परिपूर्ण करें।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं
मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और पश्चिम बंगाल के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News